फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने गए रेंजर से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम का मंगलवार को रास्ता रोकने के साथ ही गालीगलौज की गई। इस पर पुलिस ने रेंजर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के रेंजर संतोष कुमार पंत ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपनी टीम के साथ सरकारी वाहन से ग्राम मदनपुर बोरा छोई में अवैध खनन की शिकायत पर गए थे।
आरोप लगाया कि वहां कुलदीप मनराल, आनंद उर्फ अन्नू सिंह मनराल निवासी मदनपुर बोरा छोई ने टीम का रास्ता रोकने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली और टीम से गालीगलौज की। पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ धारा 323, 341, 353, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें