फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ggggggggggg

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परीक्षा के दौरान रही विशेष चौकसी
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमबीए का प्रश्न पत्र आउट होने के बाद विशेष चौकसी बरती जा रही है। बुधवार को राजनीतिक विज्ञान के पेपर के दौरान बाहर के किसी भी कर्मचारी को केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। सोशल साइंस फैकल्टी में परीक्षार्थियों की कौन कहे, शिक्षकों के भी मोबाइल और घड़ी बाहर रखवा दिए गए। इसकी पुष्टि डीन प्रो. अकबर हुसैन ने की है।
विज्ञापन

------
फोटो
आबकारी अधिकारी की कार को बस ने मारी टक्कर
अलीगढ़। महानगर के रामघाट रोड पर बुधवार की रात को जिला आबकारी अधिकारी धीरज कुमार की बोलेरो गाड़ी और एक बस आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में कार चालक सुनील सहित आबकारी विभाग में तैनात दो सिपाही घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आबकारी अधिकारी कार में सवार नहीं थे। घायलों को दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी घायलों से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इधर, हादसे के बाद बस चालक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें