नानकमत्ता में पुलिस ने छापा मारकर कैलाश नदी किनारे चल रही शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर शराब बनाने के लिए रखे छह हजार लीटर लाहन को नष्ट किया। पुलिस के छापे से पहले ही शराब माफिया फरार हो गए थे। एसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कैलाश नदी किनारे ग्राम मटिया में छापा मारा था। इस दौरान नदी किनारे सुलग रही भट्ठियों को नष्ट किया गया। टीम में रोहित गोस्वामी, मनोज वोरा तथा बलवंत सिंह थे।