नानकमत्ता में अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी को पुलिस ने सीज कर दिया। शनिवार की रात एसआई सुरेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। ग्राम ध्यानपुर के पास अवैध मिट्टी खनन कर लाते ट्रैक्टर संख्या यूके 06 ए एल 5129 के चालक सोनू सिंह सिंह निवासी सिद्धा को पुलिस ने रोका। चालक पुलिस को खनन के कागजात नहीं दिखा पाया। जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाकर सीज कर दिया तथा चालक का चालान कर दिया। वहीं पुलिस ने ग्राम सलमती में बिना कागजात कार्य करते जेसीबी यूके06 सीए 7651 को भी सीज कर दिया।