फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजॉर्ट के स्वीमिंग पुल में डूबने ये बेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी/रामनगर (नैनीताल)। बैलपड़ाव स्थित रिजॉर्ट में कार्य करने वाले युवक की बुधवार को स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बैलपड़ाव सुशील जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा के लमगड़ा के तोक सागड़ काने निवासी रविंद्र सिंह साह (24) पुत्र पान सिंह बैलपड़ाव स्थित डी रिजॉर्ट में वेटर था। बुधवार सुबह दस बजे वह स्वीमिंग पूल में डूब गया। उसके साथी कर्मचारी उसे रामनगर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर रविंद्र अपनी छाती दबाते हुए दिख रहा है। इसके तुरंत बाद वह पूल में गिर गया, जिस स्थान पर गिरा, वहां गहराई महज दो फुट है। हार्टअटैक की आशंका जताई जा रही है। देर शाम को युवक के परिजन भी रामनगर अस्पताल पहुंच चुके थे। बताया जा रहा है कि रविंद्र सितंबर से रिजॉर्ट में काम कर रहा था।


रिजॉर्ट के स्वीमिंग पूल में डूबा वेटर, मौत
अल्मोड़ा के लमगड़ा का निवासी था रविंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें