भवाली (नैनीताल)। यहां भूमियाधार के पास दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में पुलिस ने लापरवाही से बस चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। भूमियाधार निवासी गौरव बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट सात दिसंबर को मोटरसाइकिल (यूपी 14 सीसी 3376) से घर से भवाली की तरफ आ रहा था। इसी बीच अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही केमू बस (यूके 01-पीए 0034) से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचने तक छात्र की मौत हो गई थी। गौरव डीएसबी कैंपस में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। कोतवाली तल्लीताल के पुलिस के उपनिरीक्षक केशव लाल के मुताबिक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।