खटीमा नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों के चलते जहर खाने से हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सरकारी अस्पताल के डॉ. अकलीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर परिजन गंभीर हालत में वार्ड पांच निवासी 25 वर्षीय इकरार को उपचार के लिए लाए।