फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात टैम्पों ने मासूम को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को एक टेंपो ने कुचल दिया। बच्चे को कुचलने के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नंदपुर चिल्किया निवासी हर्षपाल नेगी का सात वर्षीय बेटा आदित्य उर्फ गोलू शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर गेंद चली जाने पर वह इसे लेने बीच सड़क पर गया था। तभी एक अज्ञात टेंपो ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चे के चाचा सतपाल नेगी और मां देवकी उसे पहले बृजेश अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मासूम कोे मृत घोषित कर दिया। आदित्य उर्फ गोलू मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें