खटीमा में फुलैया गांव निवासी संजय सिंह (42) ने शुक्रवार तड़के करीब पौने तीन बजे अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।