फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पिकअप चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो पिकअप चोरी, अज्ञात पर केस
विज्ञापन

पंचकूला। गांव चुन्ना भट्टी के रहने वाले एक व्यक्ति की पिकअप चोरी हो गई। चंडी मंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि चंडी मंदिर तहसील के गांव चुन्ना भट्टी निवासी ईश्वर चंद की पिकअप चोरी हो गई। उन्होंने पिकअप को अपने प्लाट में खड़ा किया था। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे जब वह अपने प्लाट पर सोने के लिए आए तो उन्हें अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी नहीं मिली। उन्होंने काफी खोजबीन अपने स्तर पर की। इसके बाद उन्होंने चंडी मंदिर थाने में बोलेरो पिकअप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें