खटीमा। फूड इंस्पेक्टर आशा आर्या ने मंगलवार को टीम के साथ नगर के मुख्य बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच कर मिठाई और तेल के आठ सैंपल उठाए। सैंपलों को रुद्रपुर लैब भेजा जाएगा।
फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि दीपावली से पहले क्षेत्र में मोबाइल वाहन भी आएगा, जिससे मौके पर ही जांच की जाएगी।