फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लूट और पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पंजाब पुलिस की टीम ने इलाके में दबिश देकर लुधियाना में लूट और दरोगा पर हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते आठ अक्तूबर को पंजाब के लुधियाना में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर पंजाब पुलिस के दरोगा कुलदीप सिंह को घायल किया और फरार हो गए थे। उसके बाद नौ अक्तूबर को दोनों युवकों ने लुधियाना में एक आढ़ती से 10 लाख की लूट की और फरार होकर बाजपुर आ गए।

पंजाब पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पिछले सप्ताह भी पंजाब पुलिस ने बेरिया दौलत रोड पर कई स्थानों पर दबिश दी थी। लेकिन आरोपी फरार मिले। बुधवार देर शाम पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बाजपुर के मुख्य मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी। बाजपुर कोतवाल तुषार बोरा के अनुसार पंजाब में लूट और दरोगा पर हमला करने वाले आरोपी रंदीप सिंह निवासी गांव बेरिया दौलत और रोहित ऊर्फ गुरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर पंजाब ले गई है। टीम में पंजाब पुलिस के एसआई दलीप सिंह, सुखविंदर सिंह, संजीव, एएसआई अवतार सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें