फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर केस में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों पर किए मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रिटायर्ड कैप्टन द्वारा बुधवार रात गोली मारने से गांव जांट में हुई पड़ोसी की मौत मामले में परिजनों ने वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस मामले में आरोपियों को काबू नहीं कर लेती। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। बाद में जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र कौशिक ने परिजनों को समझाकर डीएसपी से मिलवाया। डीएसपी के आश्वासन के पर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मृतक सतबीर के भाई किरोड़ीमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव जांट निवासी भीम सिंह, उसकी पत्नी बिमला देवी और सतनाली वासी भांजा विक्रम उर्फ विक्कू बुधवार रात सात बजे दीवार तोड़कर उनकी तरफ दरवाजा निकाल रहे थे। किरोड़ीमल ने कहा उसकी भाभी ने उनको ऐसा करने के लिए रोका तो वो सभी उनसे झगड़ा करने लगे। भीम सिंह गाली देते हुए घर के अंदर से बंदूक निकाल लाया। भीम सिंह ने उसकी भाभी पर फायर भी किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गई। भीम की पत्नी ने सतबीर को जान से मारने के लिए उकसाया। जिस पर भीम सिंह ने सतबीर के सिर में गोली मार दी। जब भीम को पकड़ने का प्रयास किया तो भीम ने उनकी तरफ बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। परिजन गंभीर रूप से घायल सतबीर को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सतबीर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रास्ते में ही सतबीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोपी के बेटे सेना में मेजर और कर्नल
आरोपी भीम सिंह भारतीय सेना से कैप्टन के पद से रिटायर्ड हैं। उसका एक बेटा सेना में मेजर तो दूसरा बेटा कर्नल है। आरोपी की बेटी कॉलेज केडर की लेक्चरर है। तीनों ही विवाहित हैं। मृतक सतबीर का बेटा स्कूल में पढ़ाई करता है।

आरोपी पर पूर्व जिला प्रमुख ने लगाए आरोप
पूर्व जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र कौशिक ने हत्यारोपी भीम सिंह पर गांव की पंचायती भूमि के कब्जे के अलावा अवैध धंधा करने का आरोप भी लगाया है। आरोप लगाया कि भीम सिंह ने गांव की 2 से 3 एकड़ पंचायती भूमि पर कब्जा कर रखा है। कौशिक ने गांव के सरपंच से सात दिन के अंदर पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त करवाने की मांग की है।

वर्जन
गांव की पंचायती जमीन थी। उसमें उक्त आरोपी जबरदस्ती अवैध तरीके से दरवाजा निकालना चाहता था। सतबीर का परिवार वहां पशु बांधता है। भीम सिंह ने पहले भी दो-तीन जगह पंचायती जमीन पर कब्जा कर रखा है। प्रस्ताव पास कर पंचायत की जमीन सात दिन के अंदर खाली कराएंगे।
विज्ञापन

- होशियार सिंह, सरपंच गांव, जांट।
वर्जन
पीड़ित परिजनों की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतेंद्र कुमार, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें