फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टिलरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में पुलिस ने बाजपुर डिस्टिलरी से चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से चोरी हुए पीतल के छह वाल्व बरामद हुए हैं। बता दें कि चीनी मिल की सह इकाई आसवनी (डिस्टिलरी) से सितंबर में पीतल के 32 वाल्व चोरी हो गए थे। मिल यूनियनों की ओर मिल महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी। डिस्टिलरी प्रबंधक अतुल चौहान की ओर से अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि जांच कर डिस्टिलरी में मृतक आश्रित कर्मचारी विपिन निवासी बाजपुर गांव को बुधवार को दबिश देकर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें