बाजपुर के गांव नरखेड़ा निवासी अनीता ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर अपने जेठ पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रविवार को उसका पति काम के लिए बाहर गया था। इस दौरान शराब के नशे में उसके जेठ से गाली गलौच और मारपीट की। इधर एसएसआई नासिर हुसैन ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।