केलाखेड़ा में थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस चौकी बेरिया दौलत इंचार्ज संजीत कुमार ने टीम के साथ शुक्रवार को छापेमारी कर गांव बांसखेड़ी निवासी गुरप्रीत सिंह को तीन किलो डोडा (अफीम) चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी से डोडा चूर्ण लाकर बाजपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बेचता था।