नानकमत्ता में थाना पुलिस ने बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम देवा नदी के किनारे छापा मारा। मौके पर डंपर (यूके04एसबी-1843) को रेत का अवैध खनन करते पकड़ा। छापे की भनक लगते ही डंपर चालक, खनन में लिप्त अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रेत से भरे डंपर को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया। एसआई अकरम अहमद ने बताया कि डंपर पंजीकरण के आधार पर डंपर स्वामी और चालक की तलाश की जा रही है।