मां-बाप से मारपीट करने पर बेटा गिरफ्तार
पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके की पंचायत मौलीचक्क के गांव सलियाणा में बेटे पर शराब पीकर अपने माता-पिता को तंग करने के आरोप लगे हैं। इससे तंग परिजनों ने पुलिस में बेटे के खिलाफ शिकायत सौंपी है। माता-पिता का आरोप है कि उनका बेटा शराब पीकर उनको प्रताड़ित करता है। शिकायत आते ही पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।