केलाखेड़ा में रम्पुराकाजी में अवैध खनन होने की सूचना पर बुधवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस ने गांव रम्पुराकाजी क्षेत्र से एक जेसीबी और दो डंपर पकड़ कर सीज कर दिए। जबकि अवैध खनन कर रहे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।