नानकमत्ता क्षेत्र के पांच लोगों को पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। थानाध्यक्ष दौलतराम वर्मा ने बताया कि नानकमत्ता क्षेत्र के सुमित, राहुल, नवाबुल, भानु निवासी नानकसागर कॉलोनी और नवाबगंज (बरेली) उत्तर प्रदेश निवासी गगन के खिलाफ नानकमत्ता थाना सहित खटीमा कोतवाली में कई मामले पंजीकृत हैं। आरोपी गैंग बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।