सितारगंज में क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 22 फरवरी 2016 गोरीखेड़ा गांव के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और ननद दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं और पिटाई करते हैं। एक सितंबर को आरोपियों ने दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।