खटीमा में एक युवती के जहर खाकर मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री को भिलैया गांव के दो युवक जबरन बैठाकर ले गए। बाद में तलाश करने पर उसकी पुत्री बेहोश पाई गई थी। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में रजत के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।