बाजपुर में फेसबुक पर बृहस्पतिवार देर शाम किसी व्यक्ति ने देवी देवताओं और हिंदू पूजा पद्धति पर टिप्पणी कर दी। मामले में शुक्रवार को विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाल तुषार बोरा का घेराव कर तहरीर सौंपी। कोतवाल ने मामले की पड़ताल कर कार्रवाई का भरोसा दिया। वहां गणेश यादव, तेज प्रकाश शर्मा, अंकुर अग्रवाल, जेपी गुप्ता, राहुल वर्मा, विशाल दक्ष, बलवीर सिंह, पंकज कोहली, सरबजीत सिंह, जॉनी मौर्या, अमन वर्मा, जीतू तौमर, प्रदीप कोहली, दीपक गुप्ता, अभिषेक यादव, दिनेश सिंह, सुनील आदि थे।