खटीमा के झनकइया थाने के अंतर्गत आने वाले निकटवर्ती गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश करेगी।
निकटवर्ती गांव की महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि गांव के ही दो युवक उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। बताया कि दोनों दबंग किस्म के लोग हैं। इन लोगों से उन्हें जान माल का खतरा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर राधे सैनी और उसके साथी सतुरी उर्फ राकेश के खिलाफ 354, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को अनिल कुमार, कैलाश चाली, ताजुद्दीन कुशल सिंह ने कार्रवाई करते हुए राधे सैनी और सतुरी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि राधे सैनी हिस्ट्रीशीटर है। इससे पहले भी वह पांच-छह बार जेल जा चुका है।