बाजपुर में यूपी के मिलक (रामपुर) निवासी मोहिता गुप्ता ने रविवार को कोतवाली में तहरीर सौंपी। कहा कि दो जुलाई 2017 को उसकी शादी बाजपुर के मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। कहा कि ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। कहा कि रविवार सुबह पहुंचे उसके माता-पिता के साथ भी पति सहित अन्य लोगों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। एसएसआई नासिर हुसैन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। उधर, गांव भौना इस्लामनगर निवासी हेमा ने तहरीर देकर देवर सहित अन्य लोगों पर उसे और उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।