फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के दूरस्थ सुनपहर गांव में देर शाम पांच बजे दो पक्षों में मारपीट से अफरातफरी का माहौल हो गया। दोनों पक्षों के एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्राम सुनपहर में बृहस्पतिवार शाम रामधार के घर पर बज रहे डीजे में गांव के प्रेम चंद और सूरज कुमार के पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

इसमें एक पक्ष के प्रेम चंद्र (45), राजेंद्रा (40) और जसविंदर (18) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के अमरजीत सिंह (50), सूरज कुमार (20) और इंद्रमन (60) घायल हो गए। घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे में पांच की हालत तो खतरे से बाहर है, जबकि राजेंद्रा को सिटी स्कैन के लिए अन्यत्र भेजा गया। इस बीच दोनों पक्षों के घायलों के साथ खासी तादात में लोग आने से अस्पताल में गहमा-गहमी रही। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें