बाजपुर में शुगर मिल परिसर में शनिवार शाम निर्माणाधीन भवन में चोरी करने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।