बन्नाखेड़ा (बाजपुर) के गांव बन्नाखेड़ा निवासी हीरा सिंह सैनी ने शनिवार को पुलिस चौकी में तहरीर देकर एक ठेकेदार पर उसके भाई के मजदूरी के करीब 24 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कहा कि 17 अगस्त को वह अपने भाई के मजदूरी के पैसे मांगने ठेकेदार के पास गया तो उसने गाली गलौच की और धमकी देकर भगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।