फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली लालकुआं पैसेंजर ट्रेन में मिला डोडा पोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे सुरक्षा बल ने बरेली-लालकुआं पैसेंजर में लावारिस हाल में 25 किलो डोडा-चूरा जब्त किया है। प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह ने बताया कि रेल कर्मियों ने सोमवार को बरेली से आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55347 के कोच नंबर 4519 की तलाशी ली। इस दौरान रेल बोगी में प्लास्टिक के तीन कट्टे संदिग्ध हालत में रखे मिले। आरपीएफ कर्मियों ने तीनों कट्टों को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें कुल 25 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। इसकी कीमत सवा लाख रुपये आंकी गई है। ट्रेन बरेली से आई थी। इसलिए बरेली से डोडा तस्करी कर लाने की आशंका है। इसका नमूना भी जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। मौके से फरार मादक पदार्थ तस्करों की तलाश की जा रही है। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह, रविंद्र कुमार, विनोद कुमार, गोपाल विश्वास, धर्मेंद्र राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें