बाजपुर। गांव महेशपुरा निवासी आमना ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर सौंपी। कहा कि सोमवार दोपहर वह और उसके बच्चे घर में थे।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लोग पुराने मामले को लेकर उसके घर में घुस आए।
गाली गलौच और लाठी डंडो से मारपीट कर चोटिल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।