काशीपुर। ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक महिला ने रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामपुर थाना स्वार ग्राम चौखंडी निवासी रिजवान बीती छह अगस्त 2018 को उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार की सुबह युवती खुद आईटीआई थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से रिजवान के साथ गई थी।
उसने बरेली में रिजवान के साथ निकाह रचा लिया है। पुलिस ने युवती को बयानों के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।