फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किया बाइक चोरी का आरोपी, बाइक भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल पुलिस ने स्नोव्यू से चुराई गई बाइक के साथ दो चोरों को दबोच लिया। एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मल्लीताल थाने के एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल विनोद यादव और सोनू सिंह सोमवार शाम को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि हिमांशु आर्य निवासी बिड़ला चुंगी तल्लीताल अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी की बाइक लेकर आ रहा है। बिड़ला रोड पर पहुंचने पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मई में स्नोव्यू से मोहम्मद आसिफ की बाइक चोरी हो गई थी।

इसके बाद आरोपियों ने बाइक को हल्द्वानी में बेंच दिया। बाइक खरीदने वाले ने आरोपियों से बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। काफी समय तक जब आरोपियों ने बाइक के दस्तावेज नहीं दिये तो खरीदार ने बाइक को वापस कर दिया। आरोपी बाइक को लेकर सोमवार को वापस आ रहे थे और पकड़े गए। एक आरोपी नाबालिग होने के कारण परिजनों को सौंप दिया गया। नाबालिग को परिजन कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाइक चोर पकड़े, स्नोव्यू से चुराई बाइक बरामद
नाबालिग होने पर एक चोर को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें