फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव के चलते छात्रा नैनी झील में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मानसिक तनाव के चलते नगर की एक किशोरी मंगलवार दोपहर दो बजे रोते हुए तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी के पास पहुंची। छात्रा सड़क से नीचे गहराई में बढ़ने लगी। देखते ही देखते छात्रा ने झील में छलांग लगा दी। तब तक किशोरी के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। कई नाव चालक भी भाग कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को डूबने से बचाकर उसे झील से निकाला। तक तक मौके पर भीड़ जुट गई। चुंगी संचालक भी नीचे उतर कर देखने लगे। बाद में परिवार वाले छात्रा को समझा, बुझाकर घर ले गए। बताया कि किशोरी का अपने परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा हो गया था। इससे तनाव बढ़ने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें