फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की ट्यूबवेल पर दोहरे हत्याकांड की प्लानिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खरखौदा में दोहरे हत्याकांड की प्लानिंग दरोगा की ट्यूबवेल पर बनाई गई। बताया जा रहा कि तीन दिन से बदमाश इस ट्यूबवेल पर रुके थे। मंगलवार सुबह बदमाशों ने शराब पी, जिन्हें घटनास्थल से ही कुछ दूर छतरी पीर पर खड़ा देखा बताया गया। खरखौदा पुलिस ने क्लू लेने के लिए दरोगा को बुलाया है। पुलिस की मानें तो बदमाशों ने सटीक मुखबिरी के बाद दंपति की हत्या की। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल से बीटीएस उठाया है। जिसमें बदमाशों के मोबाइल नंबरों की तलाश कराई जा रही हैं। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

सुनसान जगह चुनी
घटनास्थल वीर सिंह पहलवान के गांव खड़खड़ी से करीब चार किलो दूर है। घटनास्थल से चंद कदम दूर ही दरोगा राजकुमार की ट्यूबवेल है। राजकुमार की पोस्टिंग सहारनपुर के गंगोह थाने में है। दंपति की हत्या का पता लगने पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से पूछताछ की। घटनास्थल जंगल में सुनसान जगह है। पुलिस के अनुसार एक युवक ने बताया कि दरोगा की ट्यूबवेल पर तीन दिन से संदिग्ध दो लोग देखे थे। उक्त युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
शराब पी, फिर वारदात की
कुछ किसानों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने पहले शराब पी। उसके बाद दंपति की हत्या की। पुलिस ने ट्यूबवेल के पास से शराब की बोतल बरामद करना बताया है। वीर सिंह की साली और इस दोहरे हत्याकांड की चश्मदीद विमला का कहना है कि दोनों बदमाश बाइक पर हेलमेट लगाए हुए थे। सवाल यह भी है कि अगर बदमाश ट्यूबवेल पर पहले से रुके थे तो उन्होंने बाइक लगाकर वीर सिंह को क्यों रोका। बदमाश वारदात कर बाइक से ही फरार हुए। ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

----
गढ़ रोड पर जाम और तोड़फोड़, मची भगदड़
- आरएएफ बुलानी पड़ी, तब कंट्रोल हुई स्थिति
मेरठ। दोपहर एक बजे थे। गुस्साए ग्रामीणों ने खरखौदा मोड़ गढ़ रोड पर दंपति वीर सिंह और कैलाशी के शव रखकर जाम लगा दिया। गढ़ रोड पर कांवड़ियों का हुजूम निकल रहा था। एक साइड में कांवड़िये और दूसरी साइड में ट्रैफिक चल रहा था। जाम लगते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ ने पुलिस के सामने ही वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस के प्रयास सफल न होने पर आरएएफ बुलानी पड़ी। तब जाकर स्थिति कंट्रोल हुई।
महिलाएं सड़क पर बैठीं
महिलाएं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू की तो पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस से हाथापाई तक हुई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते, शव नहीं उठाएंगे। विधायक सत्यवीर त्यागी ने ग्रामीणों को समझाया।
एक घंटे तक अफरातफरी
गढ़ रोड पर जाम लगने से करीब एक घंटे तक अफरातफरी रही। अराजकता का माहौल बना तो पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। लोग इतने उग्र हो रहे थे कि मारपीट और तोड़फोड़ करते रहे। कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए।
तुरंत फोर्स भेजो
वायरलेस पर इंस्पेक्टर खरखौदा चिल्लाते रहे कि तुरंत फोर्स भेज दो। स्थिति कंट्रोल से बाहर होती जा रही है। कांवड़िये भी आक्रोशित हो गए तो कंट्रोल नहीं होगा। उसके बाद एसपी देहात ने आरएएफ और शहर से भी पुलिस बल को वहां पर भेजा।
एसएसपी भी पहुंचे
घटना की जानकारी के बाद एसएसपी राजेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। चश्मदीद विमला से बात कर बदमाशों के बारे में पूछा। विमला के कान के कुंडल लूटे गए थे। उसके कान से खून निकल रहा था। एसएसपी ने विमला की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी लगाए हैं। पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि जल्द हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन



खास बातें:
- सटीक मुखबिरी से दंपति की हत्या को दिया अंजाम
- तीन दिन से ट्यूबवेल और आसपास देखे गए थे यह बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें