फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई दिखाकर रिकवरी यार्ड में घुसे कांग्रेसी नेता, पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी ने बकाएदार का कैंटर कब्जे में ले लिया। इसके विरोध में कंपनी के रिकवरी यार्ड में घुसे कांग्रेसी नेताओं ने यार्ड कर्मियों और फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से मारपीट कर जबरन वाहन ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया।
विज्ञापन

स्थानीय टांसपोर्टर प्रतीक जोशी ने कैंटर खरीदा था। इसके लिए उन्होंने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था लेकिन गौला से उपखनिज निकासी बंद होने के कारण वह लोन की किस्त नहीं चुका सके तो कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतीक के कैंटर को अपने कब्जेे में लिया। यह वाहन हल्दूचौड़ के बमेठाबंगर स्थित बबर गुमटी स्थित रिकवरी यार्ड में खड़ा था। प्रतीक ने मंगलवार शाम अपने कांग्रेसी मित्रों को बताया तो वाहन स्वामी और उनके कांग्रेसी मित्र रिकवरी यार्ड में आ धमके और कैंटर को जबरन ले जाने लगे। यार्ड के चौकीदार ने इसका विरोध किया तो वह चौकीदार और फाइनेंस कंपनी के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी विमल मिश्रा मौके पर पहुंचे। वह कैंटर स्वामी प्रतीक जोशी, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमल दानू समेत भीम रावत को लालकुआं कोतवाली ले आए। वहां घंटों तक हुए समझौते के प्रयास के बावजूद पुलिस ने इन तीनों का शांतिभंग की आशंका में 151 के तहत चालान किया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस कर्मियों से अभद्रता की भी जांच की जा रही है।
अभद्रता करने पर पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्त रुकने पर चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी ने वाहन कब्जे में ले लिया थानी के रिकवरी यार्ड हल्दूचौड़ में पुलिस से अभद्रता करते कांग्रेसी नेता एवं साथी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें