बाजपुर नगर निवासी कश्मीर सिंह ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर उधार लिए 11 हजार 560 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कश्मीर सिंह ने नगर की पांडेय कालोनी निवासी नासिर हुसैन को दो साल पहले 10 हजार रुपये उधार और 1560 रुपये का ई-रिक्शा में सामान डलवाया था। कुल 11560 रुपए मांगने पर टालमटोल कर रहा है। पुलिस कार्रवाई करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी है।