फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के खिलाफ दुराचार व तीन के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जांच के बाद पुलिस ने एक के खिलाफ दुराचार और तीन के खिलाफ आईटी एक्ट, एससी/एसटी एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। 31 जुलाई को यूपी से सटे एक गांव की महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। सीओ कमला बिष्ट ने मामले की जांच की।

चौथे दिन शुक्रवार की शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले में एक युवक के खिलाफ 376 आईपीसी व अन्य तीन में सोनू, अमरीत, विपिन के खिलाफ धारा 506, 67 आईटी एक्ट, एससीएसटी एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें