खटीमा। एसएसबी 57वीं वाहिनी डी कंपनी नारायण नगर की झप्पू झाला चौकी के जवान शनिवार दोपहर में सीमा पिलर संख्या 798-15 के पास गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने दो लोगों को सिर पर बंडल लेकर सीमा में प्रवेश करते देखा।
जवानों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया लेकिन वह सामान छोड़कर फरार हो गए। जवानों ने मौके से बरामद दो बंडलों में से बहुत सा कॉस्मेटिक्स बरामद कर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। वहां पर निरीक्षक रविंद्र कुमार, उपनिरीक्षक भग सिंह, त्रिलोक सिंह, खेम सिंह, सनी चौधरी, अनुज कुमार, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर आदि थे।