फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौली रेंज में तीन लाख की खैर जब्त

विज्ञापन
ख्ाैरा की लकड़ी - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज वन कर्मियों की टीम ने एक वैन में लदे खैर के 13 गिल्टे बरामद किए हैं। रेंजर अनिल कुमार जोशी ने बृहस्पतिवार देर रात टीम के साथ किच्छा -बरेली मार्ग पर पुलभट्टा तिराहे के पास पुलिस की सहायता से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान सफेद रंग की वैन यूके 03 -0754 में खैर के 13 गिल्टे लदे हुए थे। वाहन चालक लकड़ी के कोई कागजात प्रस्तुत नही कर सका। टीम ने वाहन चालक को गिरफ्तार और वाहन को डौली वन राजि परिसर में खड़ा करवा दिया। चालक सुमेर सिंह निवासी ग्राम सिंगरा जिला रामपुर के विरुद्ध वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेंजर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टीम में मनोज जोशी, वन दरोगा लक्ष्मण मेवाड़ी, दिनेश चंद्र तिवारी, भुवनचंद्र तिवारी, दिनेश पंत, सतेंद्र दुबे, शाहिद बेग, कैलाश भाकुनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें