फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। शौच करने खेत में गए बालक को सांप ने डंस लिया। परिजन बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल ले भर्ती कराया, जहां उपचार से पहले ही बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम चेतुआखेड़ा निवासी शिवा (12) पुत्र नरोत्तम सिंह राणा गांव के ही निजी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद शौच करने घर के पास खेत में चला गया। शौच के दौरान बालक को सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

इस पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शिवा का पिता नरोत्तम सिंह राणा चंडीगढ़ पंजाब में मेहनत-मजदूरी करने गया हुआ है। उसकी मौत से मां मीरा देवी, बड़ा भाई मदन और प्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पिता निरोत्तम घर के लिए रवाना हो गया। एसआई ललित चौधरी ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें