फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा हर थाना: एडीजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राम सिंह मीणा बुधवार को सरोवरनगरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीन महीने में प्रदेश के सभी थाने सीसीटीवी की नजर में होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 158 थानों में से 58 में सीसीटीवी लग चुके हैं। थानों में एक साल की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी। इसी साल जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि तल्लीताल थाना क्षेत्र की ज्योलीकोट चौकी का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए। चोरगलिया की चौकी हंसपुरखत्ता के निर्माण के लिए वन विभाग से तय राशि जमा करा जल्द निर्माण कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को कल्याण निधि से पैसा उपलब्ध करवा दिया गया है ताकि कर्मचारियों के लिए निर्माण कार्य कराए जा सकें। सीओ रामनगर के आवासीय भवन के पूर्ण निर्माण के लिए राशि जल्द दिलाई जाएगी। परिक्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल के पुराने आवासों का ध्वस्तीकरण कर नए चार आवास, कार्यालय के निर्माण के लिए जल्द आगणन भेजने के निर्देश दिए गए ताकि इस वित्तीय वर्ष में कार्रवाई शुरू की जा सके। इस दौरान आईजी पूरन सिंह रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एएसपी हरीश चंद्र सती, गिरिजाशंकर पांडे, विजय थापा, एएस पंवार आदि थे।


एडीजी प्रशासन राम सिंह मीणा सरोवरनगरी पहुंचे
आईजी, एसएसपी, एएसपी, सीओ समेत तमाम अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

-सभी थानों में शुरू हो चुका कंप्यूटराइज्ड वर्क
एडीजी ने कहा कि अब सभी थाने कंप्यूटराइज्ड हो चुके हैं। पीड़ित अपनी शिकायत ऑनलाइन देख सकता है। पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाकर पीड़ित व्यू एफआईआर पर क्लिक करके विवरण ले सकता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप पर भी कई सुविधाएं देने की योजना है। अगर एप शुरू हुआ तो व्यक्ति मोबाइल पर ही सत्यापन, प्रार्थना पत्र, जुलूस अनुमति, गुमशुदगी आदि की शिकायत ऑनलाइन कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें