फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा बाइक चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। मोहल्ला खताड़ी निवासी मो. यूसुफ दो जुलाई को हीरो बाइक यूके 18ए/8802 से संजीवनी अस्पताल आया था। कुछ देर बाद उसने देखा तो उसकी बाइक गायब थी। यूसुफ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू की। इसके चलते कोतवाली पुलिस की टीम ने चोरपानी चौराहे पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान चोरी गई बाइक बरामद कर उसे चला रहे मोहल्ला खताड़ी निवासी अजीम को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि वह नंबर प्लेट बदलकर बाइक को बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने उसका चालान किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई कश्मीर सिंह, एसआई गगनदीप, कांस्टेबल नसीम, एजाज, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें