फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रात में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतरे
हल्द्वानी। आधी रात के समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतर गए। पुलिस ने रामपुर रोड स्थित बेल बाबा मंदिर, बरेली रोड, कालाढूंगी पर चेकिंग के लिए जबरदस्त नाकेबंदी की थी। कोई वाहन बगैर चेकिंग गुजर नहीं रहा था। एडीएम सिटी हरवीर सिंह के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अमित श्रीवास्तव ने रात्रि भ्रमण के दौरान बरेली रोड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर गश्त कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों को किसी पर बल प्रयोग नहीं करने की अधिकारियों ने सलाह दी। रामपुर रोड पर सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय चेकिंग करते हुए नजर आए। एसडीएम एबी बाजपेई गौलापार के गांवों का भ्रमण कर रहे थे ताकि लोगों के अंदर से भय से निकाला जाए। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें