फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय सिमार से दसवीं का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार का दसवीं का छात्र एकाएक स्कूल से लापता हो गया। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। छात्र की खोजबीन में थाना बैजनाथ पुलिस जुट गई है। लापता बेटे के मां-बाप हरेले का त्यौहार देने स्कूल पहुंचे थे। उसे वहां न देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


कमलेश रावत (15) पुत्र गणेश सिंह निवासी देवलचौरा, बागेश्वर सोमवार को प्रार्थना सभा में भाग लेने बाद कक्षा में नहीं पहुंचा। कक्षा टीचर ने सूचना प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्या ने तुरंत थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल को सूचित किया। पुलिस लापता की खोजबीन में जुटी गई। किशोर के माता और पिता हरेला पर्व का त्यौहार देने दोपहर को स्कूल पहुंचे। बेटे के लापता होने सूचना पर उनका रो-रो कर हाल बुरा है। प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल से लापता हुआ किशोर स्कूल के मुख्य गेट से बाहर नहीं निकला। उन्होंने आशंका जताई कि वह स्कूल की चहारदीवारी पार कर स्कूल परिसर से बाहर निकला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें