फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदुखता के डिगर सिंह की मौत पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता के युवक की 31 मई को संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान पाए जाने पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधीनगर बिंदुखत्ता निवासी डिगर सिंह लटवाल का शव घर के आंगन में स्कार्फ के फंदे से संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में डिगर सिंह के शरीर पर मौत से पहले चोट के निशान पाए गए। कोतवाली पुलिस ने 28 जून को डिगर सिंह के पिता गोपाल सिंह लटवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। कोतवाल रवि कुमार सैनी के अनुसार प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कहा कि डिगर का ऊधमसिंह नगर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक उसकी गर्भवती पत्नी को थी। इसको लेकर पति-पत्नी में मतभेद चल रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें