बाजपुर में नगर के मोहल्ला केशवनगर निवासी अय्यूब ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर तीन युवकों पर आइसक्रीम के 93 हजार 200 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अय्यूब का आइसक्रीम का प्लांट है। गदरपुर निवासी तीन युवकों ने उसके प्लांट से तीन ठेली और आइसक्रीम लेकर बेची। लेकिन रकम जमा नहीं कराई। मांगने पर तीनों युवकों ने उसे गालीगलौच और केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।