नैनीताल/हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कई दरोगा को इधर से उधर किया है। प्रमोद पाठक को एसओ तल्लीताल से एसओ भीमताल, राहुल राठी को कालाढूंगी से एसओ तल्लीताल बनाया गया है। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र को टीपी नगर, मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी प्रेम राम विश्वकर्मा को मंगल पड़ाव चौकी, भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात दिनेश चंद्र जोशी को ज्योलीकोट चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। टीपी नगर चौकी प्रभारी विजय मेहता को एसएसपी पीआरओ, काठगोदाम थाने में तैनात त्रिलोचन जोशी को मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी तैनात किया है।