फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Sun, 01 Jul 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। झंगहा के सिंहपुर गांव में झोपड़ी के विवाद में चंद्रजीत यादव (70) की पीटकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी सागर विश्वकर्मा से झोपड़ी की जमीन के लिए उनका विवाद था। शनिवार को उन्होंने सागर को झोपड़ी से का दायरा बढ़ाने से मना किया, जिसके बाद मारपीट हो गई थी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले मेें सागर सहित छह लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


सिंहपुर गांव निवासी चंद्रजीत यादव परिवार से अलग बाहरी हिस्से में झोपड़ी डालकर रहते थे। पड़ोस में ही सागर विश्वकर्मा का मकान और उसके बाहर झोपड़ी थी है। शनिवार की दोपहर 12:30 बजे के करीब सागर अपनी झोपड़ी का दायरा बढ़ा रहे थे। चंद्रजीत ने इसका विरोध किया। इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि सागर विश्वकर्मा के घरवाले मिलकर चंद्रजीत को पीटने लगे। इससे चंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर थानेदार, दो चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
कुछ दिनों पहले इसी जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसमें सामने आया था कि सागर विश्वकर्मा की वहां जमीन नहीं है। शिकायत के बाद अभी सीओ के दफ्तर में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। उसके पहले ही शनिवार को बुजुर्ग की हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें