फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक दाम लेने का विरोध

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। अंग्रेजी शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक मूल्य में शराब बेचने का विरोध करने पर खरीदार से अभद्रता की गई। इस पर लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील में दिया, जिसमें शराब दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इमरान खान और दीपक जोशी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे युवाओं ने ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी को सौंपा, जिसमें कहा कि नगर में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक मूल्य वसूला जा रहा है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर सेल्समैन अभद्रता करते हैं। ज्ञापन देने वालों में विनोद पांडे, जितेंद्र पाल सिंह, प्रेम सिंह बोरा, खुशहाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें