रामनगर (नैनीताल)। ग्राम देवीचौड़ गर्जिया में नदी किनारे छह माह की बच्ची का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर गांव पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर भ्रूण को मोर्चरी में रख दिया है, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसका डीएनए परीक्षण भी होगा। भ्रूण मिलने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं क्योंकि यह स्थान शहर, अस्पताल से दूर है।